कटिहार, अक्टूबर 4 -- Katihar News: फलका। रविवार को फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण,भव्य एवं बेहतर ढंग से संपन्न कराने को लेकर मंदिर एवं पूजा कमेटी के सदस्यों तथा ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के बुद्धिजीवी,समाजसेवी एवं पूजा आयोजन से जुड़े लोगों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का गठन कर आयोजन की जिम्मेदारियों को लेकर सदस्यों के बीच आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मंदिर परिसर की साफ-सफाई,पंडाल निर्माण एवं आकर्षक सजावट, पूजा सामग्री की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: दुर्गा पूजा में रहेगी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था इसके अलावा...