कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र अमदाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार-बंगाल सीमा स्थित मायामारी गोबरा घाट के पास एक दुकान में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड की 33.760 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने दुकान संचालक पश्चिम बंगाल के रसीदपुर निवासी शेख आबूल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि एक अन्य व्यक्ति पुलिस को देख फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिहार-बंगाल सीमा स्थित मायामारी गोबरा घाट के पास एक दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी में विदेशी शराब बरामद की गई। फरार तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बंगाल से टोटो में छिपाकर लाई जा रही 163.230 लीटर शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तारशरा...