कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। दिल्ली में मजदूरी करने गए अमदाबाद प्रखंड के एक मजदूर की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को एंबुलेंस से शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित रघुनाथपुर गांव निवासी शेख अनवर थे। समाजसेवी मोइन आलम ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि शेख अनवर 26 जुलाई को रोजगार की तलाश में दिल्ली गए थे। वह करोल बाग क्षेत्र में रहकर मजदूरी करते थे। बुधवार को काम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो दिनों तक इलाज चलने के बाद शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।बताया गया कि शेख अनवर परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।...