Katihar News: दिन में चढ़ेगा पारा, गुरुवार से बारिश के आसार
कटिहार, अक्टूबर 27 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। कटिहार जिले में इन दिनों मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही रही, जबकि दिन में तापमान बढ़ने का अनुमान है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार एवं बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके बाद गुरुवार से बारिश की संभावना है। 29 से 31 अक्टूबर के बीच वर्षा होने का अनुमान किसानों की चिंता बढ़ा सकता है। मंगलवार सुबह कटिहार में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अनुभव 27 डिग्री जैसा दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम दिशा से दो से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 22 डिग्री रहने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.