कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: बरारी। बरारी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) को लेकर अनियमितता बरते जाने की शिकायत सामने आई है।आरोप है कि कुछ विद्यालयों में एमडीएम प्रभारी और शिक्षकों की कथित मिलीभगत से निर्धारित समय पर भोजन तैयार कर बच्चों को नहीं खिलाया जा रहा है।इससे विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालयों में बच्चों को समय पर मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके बावजूद कुछ विद्यालयों में भोजन तैयार करने एवं बच्चों को उपलब्ध कराने में कथित तौर पर लापरवाही बरती जा रही है। लोगों ने संबंधित विद्यालयों में नियमित निगरानी और जांच की मांग की है। ताकि बच्चों को सरकार की ओर से निर्धारित यो...