कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: बारसोई। निज प्रतिनिधि आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बारसोई अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ राजू कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व, विकास योजनाओं, भूमि विवादों के निष्पादन, मध्य निषेध अभियान तथा विधि-व्यवस्था की तैयारियों पर गहन मंथन किया गया। एसडीपीओ अजय कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में एसडीओ राजू कुमार ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूमि विवादों का त्वरित निष्पादन, राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा, विकास योजनाओं की नियमित निगरानी तथा शराबबंदी कानून का सख्ती से ...