Katihar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत
कटिहार, अक्टूबर 24 -- Katihar News: फलका। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे फलका थाना क्षेत्र के नाकी-दरमाहि ग्रामीण सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 16 वर्षीय एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दरमाहि गांव निवासी हेमलाल हांसदा के 16 वर्षीय पुत्र अनिल हांसदा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर फरार ट्रैक्टर और उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : तेजरफ्तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.