Katihar News: तीसरी सोमवारी पर बरंडी नदी में डूबे 5 बच्चे: 3 की मौत, 2 को ग्रामीणों ने बचाया
कटिहार, अगस्त 18 -- Katihar News: फलका। एक संवाददाता सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर फलका प्रखंड के मोरसंडा पंचायत स्थित मोरसंडा गांव के बरंडी नदी के कमला घाट पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जल भरने के लिए स्नान करने के क्रम में पानी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में दो बच्चे बाल-बाल बच गए। मृतक बच्चों की पहचान मोरसंडा गांव निवासी अमन कुमार (10 वर्ष, पिता- मनोज साह),दिव्यांशु कुमार (9 वर्ष, पिता- विजय कुमार साह) और सत्यम कुमार (13 वर्ष, पिता- चिरंजीवी कुमार साह) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में सुजीत कुमार (14 वर्ष) और आशिक कुमार (16 वर्ष) को सुरक्षित बचा लिया गया। मृतक अमन व दिव्यांशु दोनों रिश्ते में चचेरा भाई बताया जाता है। यह भी पढ़ें- Katihar News: साइड स्टोरी- गांव से एक साथ उठी तीन अर्थियां, इलाके में पसरा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.