Katihar News: तीन दिन की हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक, 800 करोड़ का कारोबार
कटिहार, सितम्बर 27 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले रविवार को जिले की बैंक शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रहा। अवकाश का दिन होने के बावजूद जिले की सभी 198 बैंक शाखाओं में ग्राहकों के साथ लेन-देन किया गया। रविवार को बैंकों में औसतन करीब 800 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं, लगातार तीन दिनों तक बैंकों की बंदी को देखते हुए नकदी संकट से बचाने के लिए जिले के सभी 111 एटीएम में पर्याप्त कैश उपलब्ध करा दिया गया है। अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जिले की सभी 198 बैंक शाखाओं में पूर्व की तरह ग्राहकों के साथ कारोबार किया गया। तीन दिनों की हड़ताल से पहले बैंकिंग कार्यों को अधिक से अधिक निपटाने का प्रयास किया गया, ताकि ग्राहकों को कम से कम परेशानी हो। रविवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.