Katihar News: तारापुर। नन्हे कृष्ण की मुस्कान में दिखा वृंदावन,राधा संग सजी मनमोहक झांकी
कटिहार, सितम्बर 4 -- Katihar News: मुंगेर तारापुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट तारापुर। कृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व गुरुवार को पारामाउण्ट एकेडमी,तारापुर के सभागार में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण जन्मोत्सव को रंगारंग अंदाज में मनाया। नर्सरी से कक्षा एक तक के छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण,गोपी,सुदामा,बलराम,नंद और यशोदा समेत कृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न पात्रों का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मासूम अदाओं, रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक झांकियों के अलावे राधा-कृष्ण पर आधारित एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों पर संगीत शिक्षक पवन भारती के द्वारा तबला तो राम कुमार पंडित के द्वारा हारमोनियम जैसे साज से निकाले गये मधुर धुन पर पेश किये नृत्य ने सभागार में मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारामाउण्ट एकेडमी के संस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.