कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: बरारी। बरारी थाना क्षेत्र की लक्ष्मीपुर पंचायत के भैसदिरा गांव में सोमवार को तमिलनाडु से एक मजदूर का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव के घर पहुंचते ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोग भी मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। लक्ष्मीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती ने बताया कि भैसदिरा गांव के वार्ड संख्या 15 निवासी 55 वर्षीय नारायण पंडित कई माह से तमिलनाडु में रहकर एक ठेकेदार के अधीन पक्का मकान निर्माण कार्य में राजमिस्त्री का काम करते थे। बताया गया कि रविवार की रात तमिलनाडु में ही किसी कारणवश उनकी मौत हो गई। हालांकि उनकी मौत किस परिस्थिति में और कैसे हुई। इसकी स्पष्ट जानकारी परिजनों को अब तक नहीं मिल सकी है।

मौत की सूचना मौत की सू...