कटिहार, अगस्त 25 -- Katihar News: चास, प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-34 स्थित कैवर्त मोहल्ला मनसा मंदिर में तीन दिवसीय मनसा पूजा धूमधाम और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। पूजा में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर मां मनसा की आराधना की और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर चांदू कैवर्त, दीपक कैवर्त, हारू कैवर्त, काली कैवर्त समेत अन्य लोगों ने हरला साइड में स्थापित मनसा पूजा और मंदिर के धार्मिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। समाज के लोगों के अनुसार यहां करीब डेढ़ सौ वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी मनसा पूजा की परंपरा चली आ रही है। यह भी पढ़ें- Dumka News: अगोईयाबांध में तीन दिवसीय मां मनसा की पूजा हुई शुरू पूजा से कई लोक मान्यताएं और कथाएं भी जुड़ी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में यहां होने वाला मन...