कटिहार, सितम्बर 5 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा डीएस कॉलेज में ओपी थाना की स्थापना के लिए कई वर्षों से प्रयास किया जा रहा था।

ओपी थाना की मांग प्रांत सह मंत्री विनय सिंह ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तार किशोर प्रसाद और कटिहार पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र देकर ओपी थाना की मांग की गई थी। गौरतलब है कि डीएस कॉलेज‌ की प्रमुख महाविद्यालय में गिनती होती है। बिहार विश्वविद्यालय से लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय तक इस महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं न केवल परीक्षा रिजल्ट बल्कि खेलकूद में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया हैं। स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई इस महाविद्यालय में होती है। आए दिन कॉलेज कैंपस में बाहरी तत्वों के प्रवेश से छात्र-छात्राओं में भय का माहौल बना रहता है। कभी साइकिल की चोरी, कभी ...