कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने बताया कि सोमवार को आयोजित डीएलएड (फेस-टू-फेस) प्रशिक्षण सत्र परीक्षा-2026 की प्रथम एवं द्वितीय दोनों पालियों की परीक्षा जिले के दोनों परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 497 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिनमें दोनों पालियों में 487 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 10 अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र पर किसी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया। आदर्श उच्च विद्यालय, न्यू कॉलोनी केंद्र पर 297 में 290 तथा हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय केंद्र पर 200 में 197 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ...