कटिहार, अगस्त 7 -- Katihar News: कटिहार। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में आजमनगर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), आर.के. उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय भ्रमण के दौरान प्रशासनिक निरीक्षण के साथ-साथ उनका शिक्षक का रूप भी देखने को मिला। कक्षा में पहुंचकर जिला पदाधिकारी ने स्वयं छात्र-छात्राओं को पढ़ाया। उन्होंने गणित के महत्वपूर्ण विषय पाइथागोरस प्रमेय को बेहद सरल और रोचक तरीके से समझाया। छात्रों ने भी पूरी तन्मयता और उत्सुकता के साथ उनकी बातें सुनीं तथा प्रमेय की अवधारणा को बेहतर ढंग से समझा। पढ़ाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए और उन्हें विषय की व्यावहारिक उपयोगिता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गणित को कठिन विषय मानने के बजाय उसकी मूल अवधारणाओं को समझने...