कटिहार, अगस्त 31 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत संचालित सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान को प्रभावी बनाने की दिशा में सोमवार को जिलेभर में जनसुनवाई अभियान चलाया गया।

जनसुनवाई अभियान समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने स्वयं आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। जनसुनवाई के दौरान कुल 36 आवेदकों ने विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन डीएम को सौंपे। प्रत्येक मामले की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इधर, जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी प्रखंडों में भी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में मौजूद रहे और आम...