कटिहार, जुलाई 20 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में विकास योजनाओं को गति देने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी विभागों की प्रगति, लंबित मामलों तथा आम लोगों से प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचे और समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। यह भी पढ़ें- Purnia News: आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय में नहीं करने पर प्रतिदिन 250 रुपया दंड देना होगाविभागीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधि...