कटिहार, अगस्त 12 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को डंडखोरा प्रखंड के सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों की पढ़ाई का जायजा लिया। उन्होंने करीब 10 मिनट तक छात्रों से बातचीत कर पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे और उनकी शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामर से जुड़े सवाल भी बच्चों से किया। मैं स्कूल जाता हूं, मैं स्कूल जा रहा हूं , मेरे स्टेशन पहुंचने से पहले ही गाड़ी खुल गई जैसे हिंदी वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने को कहा गया। किसी विद्यार्थी ने सही जवाब नहीं दिया जिसको लेकर जिला पदाधिकारी काफी नाराजगी हुए तथा अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षकों पर भड़क गए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को अंग्रेजी ग्रामर भी पढ़ा...