Katihar News: डीएम ने बच्चों संग बैठकर खाया मिड-डे मील
कटिहार, जुलाई 7 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी मंगलवार को मनिहारी प्रखंड के मध्य विद्यालय कांटाकोश पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से पढ़ाई की स्थिति और पाठ्यक्रम को लेकर बातचीत की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया। भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि खाना स्वादिष्ट है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक की सराहना करते हुए भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने की बात कही। भोजन के दौरान डीएम ने बच्चों से पढ़ाई, स्कूल आने की नियमितता और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.