कटिहार, अगस्त 26 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अभिनव पहल के तहत जिले के प्रशासनिक अधिकारी लगातार विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों के बीच शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने प्रखंड कदवा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय (मॉडल स्कूल) परभेली में करीब एक घंटा 45 मिनट तक विद्यार्थियों को पढ़ाया। शिक्षण सत्र के दौरान कक्षा नौ के विद्यार्थियों को 'जीवों में विविधता' तथा कक्षा दस के विद्यार्थियों को 'प्रकाश-परावर्तन एवं अपवर्तन' विषय का सरल एवं संवादात्मक तरीके से अध्ययन कराया गया। पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों ने विषय को लेकर काफी उत्साह, जिज्ञासा और सक्रिय सहभागिता दिखाई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बच्चों से सवाल-जवाब के माध्यम से कठिन अवधारणाओं को सहज ढंग से समझाया, ज...