कटिहार, अक्टूबर 15 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता दुर्गा स्थान चौक स्थित एएएम चिल्ड्रेन्स अकैडमी में दुर्गापूजा के अवसर पर डांडिया एवं गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अनिल चमड़िया, सचिव विवेन सरकार, दिनेश सराफ और प्राचार्या रचना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डांडिया की 26 विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया गया। बच्चों की प्रतिभा ,आत्मविश्वास, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति को देखकर अभिभावक उत्साहित नजर आए। तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: चंदवा मोड़ पर दिल से डांडिया में बच्चो...