Katihar News: डंडखोरा अंचल कार्यालय में कृष्ण मोहन ने संभाला प्रभार
कटिहार, जुलाई 11 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र हसनगंज के अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन ने शनिवार को डंडखोरा अंचल कार्यालय का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया। प्रभार संभालने के बाद उन्होंने अंचल कार्यालय के सभी राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की तथा कार्यों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन ने कहा कि आम लोगों से जुड़े राजस्व मामलों का समयबद्ध निष्पादन प्राथमिकता होगी। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि विवाद सहित अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश उन्होंने बताया कि फिलहाल वे सप्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.