कटिहार, सितम्बर 20 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को निगम सभा कक्ष में होटल एवं विवाह भवनों के प्रबंधकों के साथ मेयर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक में हुई। इस अवसर पर डिप्टी मेयर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य प्रमोद महतो, स्वच्छता पदाधिकारी सहित होटल व विवाह भवन संचालक मौजूद थे। बैठक में होटल एवं विवाह भवनों से निकलने वाले ठोस कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, कचरे के उचित संग्रहण, भंडारण एवं निस्तारण तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रावधानों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मेयर ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर...