Katihar News: ट्रैक्टर बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर, दो लोग घायल
कटिहार, अक्टूबर 6 -- Katihar News: कदवा। थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर कन्हरिया मुख्य पथ पर रौनिया चौक के समीप दिन के लगभग तीन बजे एक बाइक और ईंट लदे ट्रैक्टर के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाबत जानकारी देते हुए मंजर आलम ने बताया कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति भर्री के रहने वाले हैं और बायसी से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रौनिया चौक के पास उनकी बाइक की ईंट लदे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।
घटना के बाद का हाल हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए आगे आते हुए घायलों को इलाज के लिए दुर्गागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया परंतु परिजनों द्वारा घायल के बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.