कटिहार, अक्टूबर 10 -- Katihar News: आजमनगर, एक संवाददाता। आजमनगर मुकुरिया रेलखंड पर भवानीपुर बिहार हाल्ट के निकट ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की टुकड़े में मिली लाश के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि घरेलू मामले में वाद विवाद हो जाने के बाद भवानीपुर गांव के निकट स्थित गांव जयप्रकाश नगर निवासी संजय कुमार सिंह उम्र 40 वर्ष थाना सालमारी घर से निकलकर भवानीपुर बिहार हाल्ट के निकट रेलवे क्रॉसिंग कर रहा था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। लाश के टुकड़े हो गए। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग के दौरान मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रहा था। इस बाबत ट्रेन के चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। सालमारी थाने की पुलिस उक्त लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने हेतु अपने कब्जे में ले लिया। कागजी प्रक्रिया पू...