कटिहार, अक्टूबर 1 -- Katihar News: कोढ़ा एक प्रतिनिधि रौतारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा के समीप से पांच लोगों को 530 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक वाईक जब्त किया। रौतारा थानाध्यक्ष मन्नू ओझा ने बताया कि पुलिस को टोल प्लाजा के समीप संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पांच व्यक्तियों के पास से कुल 530 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तथा बरामद नशीले पदार्थ और बाइक को विधिवत जब्त किया गया। रौतारा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनु...