कटिहार, नवम्बर 28 -- Katihar News: समेली,एक संवाददाता। पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31पर बखरी बजरंगबली के समीप टोटो पलटने से एक बच्चा समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल है। घायल की पहचान बखरी निवासी नरेश राम (65) , ममता देवी (30), संगीता देवी (30), झखिया देवी (31), और छोटू कुमार (0 6) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बखरी गांव में सभी लोग टोटो पर सवार होकर तीन बजे डूमर बाजार जा रहे थे। इस बीच एन एच 31 बखरी बजरंगबली स्थान के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे पलट गया। वाहन छोड़ चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में भर्ती कराया गया।इस दौरान नरेश राम बूरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर उपचार हेतु रेफर कर दिया गया। जबकि अन्...