कटिहार, जुलाई 31 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मानसून एक बार फिर पूरी तरह मेहरबान नजर आ रहा है। गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवा ने दिन भर से बनी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। मौसम के बदलते मिजाज ने जहां आमजन को सुकून दिया, वहीं खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। जिले में धान रोपनी का काम तेज होने की उम्मीद है और खरीफ फसलों के लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में हल्की बारिश और आंशिक बादल छाए रहने की स्थिति बनी हुई है। तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उमस के कारण यह 37 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हुआ। हवा में नमी लगभग 5...