कटिहार, जुलाई 10 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मानसून पूरी तरह मेहरबान हो गया है। शुक्रवार की शाम जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न प्रखंडों तक हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले चार दिनों तक रुक-रुक कर अच्छी बारिश होती रहेगी। शुक्रवार की शाम शुरू हुई तेज बारिश के कारण बाजार में सन्नाटा पसर गया। खरीदार दुकानों में शरण लिए हुए थे। वहीं देखते-देखते जलजमाव भी सड़कों पर होना शुरू हो गया। कई लोग बारिश में भींगते हुए घर के लिए निकले। यह भी पढ़ें- Katihar News: बारिश से खेतों में बढ़ी नमी, धान रोपनी को मिली रफ्तारअधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा अधिकतम तापमान यह भी पढ़ें- Gopalganj News: 24 घंटे में 36 मिमी बारिश से बदला...