कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। गामी टोला स्थित संतमत सत्संग आश्रम में 15 दिवसीय ध्यान अभ्यास शिविर का भक्ति पूर्ण माहौल में संचालन हो रहा है। शुक्रवार को सत्संग करते हुए कुप्पाघाट भागलपुर से आए केदार बाबा ने बताया कि अज्ञानता ही सब रोगों की जड़ है। ज्ञान होने पर ही अज्ञान का नाश होता है। अज्ञानता से ही सभी रोग उत्पन्न होते हैं। इसलिए जरूरी है ज्ञान प्राप्त करना। ज्ञान सत्संग और ध्यान से ही संभव है। धनबाद से आए रतन बाबा ने बताया कि साधक को संयमित जीवन जीना चाहिए।आहार बिहार शुद्ध होने पर ही साधना में मन लग सकता है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सत्संग से ही मानव जीवन का कल्याण संभव: निर्मलानंद पवित्रता से रहकर साधना भजन करें तो भजन में अवश्य तरक्की होगी। साधक को सदाचारी होना चाहिए। अपने पसीने की कमाई से जीवन निर्वहन कर...