कटिहार, अक्टूबर 30 -- रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई Katihar News: जेपी चौक पर पांच से अधिक दुकानें को रेलवे की जामीन से खाली कराईं रेलवे की जमीन पर स्थायी निर्माण कर दुकानें चलाने वालों पर चला अभियान कटिहार, एक संवाददाता। रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानें संचालित करने वालों के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जयप्रकाश चौक के समीप रेलवे स्टेशन परिसर से सटे इलाके में अभियान चलाकर पांच से अधिक दुकानों को खाली कराया गया। रेलवे की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की दोपहर बाद स्टेशन के समीप जेपी चौक से शहीद चौक जाने वाली सड़क के किनारे कुछ दुकानदारों ने रेलवे की जमीन पर स्थायी निर्माण कर दुकानें खोल रखी थीं। रेलवे प्रशासन की नजर में यह जमीन पर अवैध कब्जा था। रे...