कटिहार, अक्टूबर 22 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता लोक नारायण जयप्रकाश नारायण चौक पर पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक महबूब आलम, राजद नेता समरेंद्र कुणाल ,असीम भौमिक और पूर्व फौजी भीम यादव के नेतृत्व में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन के स्थान पर लोकतंत्र हत्या आरोपी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। वोट चोर गद्दी छोड़,लोकतंत्र का हत्यारा ज्ञानेश को फांसी दो, संरक्षक को इस्तीफा देना होगा आदि नारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा। डॉ महतो ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि मतदाता सूची के गहन परीक्षण के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ने भाजपा को लाभ पहुंचाने का काम किया था। पूरे देश में एस आई आर का विरोध हो रहा है। देश में अघोषित आपात की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा क...