कटिहार, अगस्त 14 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार मुख्य राजकीय समारोह राजेंद्र स्टेडियम के बजाय महेश्वरी एकेडमी, कटिहार के मैदान में आयोजित होगा। सुबह 9 बजे बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री सह कटिहार के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और जिलेवासियों को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों और आमंत्रित लोगों से सुबह 8:45 बजे तक निर्धारित स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत सुबह शहीदों और राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। सुबह 8:15 बजे कारगिल चौक, 8:20 बजे अंबेडकर चौक, 8:25 बजे अमर जवान ज्योति (सहायक थाना), 8:30 बजे ...