कटिहार, अगस्त 31 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। 15 जुलाई से जिले में मनरेगा की जगह वीजी रामजी योजना की शुरूआत हो गई है। इस योजना में प्रथम चरण में पर्यावरण संरक्षण को लेकर फोकस किया जाएगा। जिले में हरित आवरण बढ़ाने के लिए पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक प्रखंड में 27 हजार से लेकर 31 हजार तक फलदार व छायादार पौधे लगाए जाएंगे। प्रखंड के पंचायतों में 12 यूनिट में पौधरोपण किया जाएगा। एक यूनिट में 200 पौधे लगाए जाएंगे। निजी जमीन व सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा।

योजना से जुड़ी जानकारियाँविभागीय जानकारी के मुताबिक पूर्व से जिन किसानों ने पौधारोपण को लेकर आवेदन करने वाले किसानों का सिर्फ नवीकरण वीजी रामजी पोर्टल पर किया जाएगा। नए इच्छुक किसान अपने जमीन से संबंधित कागजात, बैंक खाता व अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन कर सकत...