कटिहार, अक्टूबर 27 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि: उन्नत प्रजाति की मछली व मत्स्य बीज उत्पादन को लेकर जिले में फिश ब्रुडिंग बैंक खोला जाएगा। 57 एकड़ में मछली प्रजनन बैंक खोले जाने को लेकर मत्स्य विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है। इसके लिए हेचरी का निर्माण भी कराया जाएगा। ब्रुडिंग बैंक में मछली प्रजनन तालाब, फिश नर्सरी व पालन पोषण के लिए अलग से तालाब का निर्माण कराया जाएगा। ब्रुडिंग बैंक से संबंधित प्राक्कलन तैयार होने के बाद ही इसपर आने वाले खर्च को लेकर राशि का आवंटन किया जाएगा। ब्रुडिंग बैंक में रेहू, कतला सहित अन्य प्रजातियों का मछली का पालन आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा। ब्रुडिंग बैंक में तैयार प्रजनन योग्य मछलियों को दूसरे जिले के मत्स्यपालकों को भी बेचा जा सकेगा। प्रजनन बैंक से रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मछलियों का उ...