कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। सावन के प्रारंभिक दिनों में मानसून ने जिले में पूरी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले पांच दिनों तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार से लेकर चार अगस्त तक 80 से 90 प्रतिशत बारिश की संभावना हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। लगातार होने वाली बारिश से धान समेत खरीफ फसलों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, हालांकि जलजमाव वाले क्षेत्रों में किसानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। शुक्रवार को जिले में सुबह से ही हल्की बारिश और आंशिक बादलों के बीच मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर तक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उमस के कारण यह 39 डिग्री ज...