कटिहार, जुलाई 6 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा की हकीकत अब जांच के दायरे में होगी। आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) लैब और स्मार्ट क्लास के संचालन को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सभी संबंधित विद्यालयों में उपलब्ध डिजिटल संसाधनों की भौतिक जांच कराने का निर्णय लिया गया है। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि जहां कंप्यूटर, प्रोजेक्टर और अन्य उपकरण उपलब्ध हैं, वहां उनका नियमित उपयोग विद्यार्थियों की पढ़ाई में हो रहा है या नहीं।

जांच की जिम्मेदारी बीईओ व आईटी समन्वयक को जांच की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग ने प्रखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और प्रखंड आईसीटी समन्वयकों को संयुक्त रूप से जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी अधिकारियों को निर्धा...