कटिहार, अक्टूबर 12 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के सुचारु संचालन और इससे जुड़े भुगतान की प्रक्रिया को गति देने के लिए शिक्षा विभाग ने कदम उठाया है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने सितंबर 2026 की राशि के आवंटन को लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसके बाद अब कटिहार जिले में भी विद्यालयों की परिवर्तन लागत और रसोइया-सह-सहायकों के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया पर नजर रहेगी। निदेशालय की ओर से जारी पत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना को तत्काल वर्चुअल आवंटन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विभाग का यह निर्देश कटिहार में योजना से संब...