कटिहार, अक्टूबर 23 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले के अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर शिक्षा हासिल करने का सुनहरा अवसर है। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से संचालित आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक विद्यार्थी तीन नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रहने, खाने, वस्त्र, दवा और पुस्तकों की सुविधा भी नि:शुल्क मिलेगी। मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदायों के विद्यार्थियों के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें कटिहार के अलावा दरभंगा, किशनगंज, नालंदा, कैमूर, मुजफ्फरपुर, जमुई, सहरसा और सुपौल सहित अन्य जिलों के विद्या...