कटिहार, जुलाई 19 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला खेल भवन कार्यालय में स्थानांतरण के उपरांत जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। आयोजित समारोह में जिले के खेल प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर उनके कार्यों की सराहना की।वक्ताओं ने कहा कि श्री सिंह के कार्यकाल में जिले में खेल गतिविधियों को नई गति मिली। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण पहल की। साथ ही युवाओं में खेल भावना विकसित करने और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही। उन्होंने कहा कि कटिहार में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। यहां के खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन और उत्साह उन्हें आगे भी प्...