कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत भवन के समीप भर्रा गांव में ढलाई सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जलजमाव के कारण स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामूली बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

सड़क की खराब स्थिति ग्रामीण पंकज कुमार, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, गीता देवी आदि ने बताया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है। पानी जमा रहने से सड़क पर फिसलन की स्थिति बनी रहती है। इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ बाइक और अन्य छोटे वाहनों से गुजरने वाले लोगों को भी परे...