Katihar News: जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की ग्रामीणों ने की मांग
कटिहार, जुलाई 10 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र जल जमाव की समस्या से प्राणपुर पंचायत वार्ड संख्या 11 के ग्रामीण सड़क में दो दिनों से लगा हुआ वर्षा का पानी अब दुर्गंध करने लगा है। उक्त सड़क मुख्यालय प्रांगण होते हुए एनएच 31 सड़क को जोड़ती है। मुख्यालय आने-जाने का मुख्य मार्ग है। इसके बावजूद भी जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण राजेश यादव, दीपक यादव, राजेंद्र परिहार, मनोज यादव सहित दर्जनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व जल निकासी हेतु पंचायत स्तर से नाला का निर्माण हुआ था। किंतु नाला का निर्माण होने के बावजूद जल निकासी नहीं हो पा रहा है। कई जगहों पर नाला जाम हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बीडीओ अभिजीत कुमार से जल निकासी की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.