Katihar News: जलजमाव की समस्या से निजात को लेकर ग्रामीणों ने लगाई गुहार
कटिहार, अगस्त 31 -- Katihar News: फलका, एक संवाददाता। फलका प्रखंड क्षेत्र के शब्दा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- दो स्थित रूचदेव सिमरिया लोहनी गांव में ग्रामीण सड़क पर जलजमाव की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण घरों और आसपास का पानी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है। बारिश के मौसम में यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। सड़क पर गहरे पानी और कीचड़ के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं और गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है।
स्थानीय निवासियों की शिकायतें स्थानीय ग्रामीणों ने रोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.