कटिहार, जुलाई 17 -- Katihar News: फलका, एक संवाददाता। फलका प्रखंड के पोठिया बाजार से दुर्गा मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गयी है। जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर नाला निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि पोठिया दुर्गा मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।लेकिन सड़क पर हमेशा गंदा पानी जमा रहने से श्रद्धालुओं, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों तथा स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।बरसात के मौसम में हालात और भी बद से बदत्तर हो जाती है।वर्षों से इस गंभीर समस्या की अनदेखी की जा रही है। यदि सड़क किनारे बड़े नाले का निर्माण करा दिया जाए तो जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान संभव है। ग्रामीण मुन्ना मुस्ताक,श्रवण राय, सुन...