कटिहार, सितम्बर 23 -- Katihar News: कटिहार। विद्यार्थियों में शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से जयमाला शिक्षा निकेतन में इंटर-हाउस क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ. एसके सुमन ने किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रतियोगिता के प्रथम चरण में स्वामी विवेकानंद हाउस, गांधी हाउस, मदर टेरेसा हाउस एवं कलाम हाउस के बीच पहला मुकाबला आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान चारों हाउस के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रश्नों का सामना किया तथा अपनी जानकारी और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर...