कटिहार, सितम्बर 1 -- Katihar News: समेली, एक संवाददाता। प्रखंड के मलहरिया गांव में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम एक सप्ताह तक पूरे इलाके में रहती है। वर्षो से यहां कृष्ण जन्मोत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर में राधा-कृष्ण का प्रतिमा स्थापित कर प्रतिवर्ष कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति भाव से उत्सव मनाने का कार्य करते हैं। मंदिर परिसर के आसपास भव्य ग्रामीण मेला लगता है। बुजुर्ग ग्रामीणों का कहना है कि जन्माष्टमी पर कृष्ण प्रतिमा का स्थापना कर पूजनोत्सव मनाने का कार्य सौ वर्षो से अधिक पुराना है। गांव के जागेश्वर मंडल द्वारा गांव से बाहर खेतों के बीच झोपड़ी में सौ वर्षों पूर्व राधाकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर जन्माष्टमी मनाने का कार्य किया जाता था। वक्त गुजरने के साथ गांव में फूस का मंदिर बनाकर कृष्ण जन्माष्टमी मनाने का कार्य प्रारंभ किया। मंदिर ...