Katihar News: जनता दरबार में सात मामलों का किया गया निष्पादन
कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। जमीन विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई शनिवार को बारसोई अंचल कार्यालय में लगे जनता दरबार में की गई। राजस्व अधिकारी आनन्द कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में कुल नौ मामले सामने आए। जनता दरबार में दोनों पक्षों की सहमति से सात मामलों का निष्पादन किया गया। शेष मामलों की सुनवाई के लिए अगले शनिवार की तिथि निर्धारित की गई। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित पक्षों और दस्तावेजों की जानकारी लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की।जनता दरबार में मामलों के त्वरित निष्पादन से फरियादियों में खुशी देखी गई। यह भी पढ़ें- Katihar News: जनता दरबार में 16 मामलों का किया गया निष्पादन यह भी पढ़ें- Jahanabad News: भूमि विवाद से संबंधित 25 आवेदन प्राप्त, 06 मामलों का निष्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.