कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र। भूमि विवाद से संबंधित मामलों के समाधान हेतु अंचल प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन के उपस्थिति में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। सीओ ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवाद से जुड़े मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करना है। जनता दरबार में कुल तीन भूमि विवाद संबंधी मामले दर्ज किए गए। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना गया तथा उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की गई। वही दोनों पक्षों की सहमति से दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: भूमि विवाद के निपटारे को लेकर लगा जनता दरबार शेष एक मामला में फरियादियों को कहा गया कि आवश्यक कागजात लेकर निर्धारित तिथि पर पहुंचे। उन्होंने उपस्थित ...