कटिहार, जुलाई 25 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। छात्र आंदोलन के मद्देनजर शनिवार को कुरसेला पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पुलिस ने नगर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, जबकि वाहनों की सघन जांच भी की गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद रहे।इस दौरान लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में जवान तैनात हैं तथा उपद्रव करने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: कुरसेला : छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट छात्र आंदोलन को देखते हुए पुलिस लगात...