कटिहार, अक्टूबर 11 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा, जब नई पीढ़ी अपनी जिम्मेदारियों को समझेगी और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएगी। इसी संदेश के साथ शनिवार को पीएम श्री प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय के प्रशाल भवन में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन, कटिहार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 'नमो सेवा, अनकही कहानियां' के माध्यम से छात्राओं ने विकसित भारत के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। गांधी हाई स्कूल की छात्राओं ने अपनी मनमोहक और उम्दा प्रस्तुति से प्रशाल भवन में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। नाटक के माध्यम से छात्राओं ने नए भारत की परिकल्पना और उसे साकार करने में नागरिकों की भूमिका को स...